{"_id":"6a908d49202256c69b0fcda3","slug":"thieves-stole-a-creta-car-and-two-mobile-phones-from-the-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-161937-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरों ने घर से क्रेटा कार और दो मोबाइल फोन किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरों ने घर से क्रेटा कार और दो मोबाइल फोन किए चोरी
Fri, 28 Aug 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की भरत कॉलोनी लाल द्वारा क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर दो मोबाइल फोन चोरी करने के बाद बाहर खड़ी लाल रंग की क्रेटा कार भी ले गए। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरत कॉलोनी निवासी इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात चोर करीब 3:24 से 3:35 बजे के बीच चोर उनके मकान में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने घर से एप्पल 13 मिनी और सैमसंग कंपनी के दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इसके बाद मकान के बाहर खड़ी उनकी लाल रंग की क्रेटा कार को भी चुरा लिया। चोरों ने पूरी वारदात को महज करीब 11 मिनट में अंजाम दिया और कार लेकर मौके से भाग गए।
सुबह चोरी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद