फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There is no trace of the suspect accused of murdering his uncle

Yamuna Nagar News: चाचा की हत्या करने के आरोपी का सुराग नहीं

Mon, 08 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
There is no trace of the suspect accused of murdering his uncle
संदीप सिंगला। आर्काइ‌व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छप्पर के गांव तलाकौर निवासी अवतार सिंह की हत्या को तीन दिन बीत चुके हैं, परंतु हत्यारोपी भतीजा सुखजीत उर्फ डिंपल का अभी तक कोई सुराग नहीं। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ शव मिलने के ही दिन हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही। यहां तक परिवार से भी कई बार पूछताछ हो चुकी। लेकिन, आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया। मृतक अवतार सिंह व आरोपी सुखजीत रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। वीरवार को उनमें रंजिश के चलते झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपी सुखजीत ने कृपाण से चाचा अवतार सिंह पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इसमें वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया था। उसे सरस्वती नगर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उसे उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। परंतु, शुक्रवार सुबह अवतार सिंह अपने कमरे में मृत मिला था। तब थाना छप्पर पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी सुखजीत उर्फ डिंपल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की हुई है। थाना प्रभारी सुमित कांबोज ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed