फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   There are no facilities in Jaimal Colony, people are upset

Yamuna Nagar News: जयमल काॅलोनी में नहीं सुविधाएं, लोग परेशान

Mon, 01 Sep 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
There are no facilities in Jaimal Colony, people are upset
जयमल काॅलोनी की गली में भरा बारिश का पानी संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। जयमल काॅलोनी की अधिकतर गलियां व नालियां कच्ची हैं। ऐसे में हर तरफ गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। लेकिन किसी का इस तरफ कोई ध्यान नहीं। हालात इतने खराब है कि गली में जमा बारिश का गंदा पानी घरों के अंदर तक घुस जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो चुके हैं। सफाई न होने से नाला गंदगी से अटा पड़ा है। इससे मच्छरों की भरमार हो गई है।
काॅलोनी के जय किशन, गुरमीत व अनिल कुमार का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते काॅलोनी के लोग बदहाली का दंश व नारकीय जीवन को जीने को मजबूर हैं। नगर पालिका प्रशासन ने इस जयमल काॅलोनी का नाम बदलकर श्री श्याम काॅलोनी तो रख दिया, लेकिन यहां सुविधाओं के नाम शून्य है। कई-कई दिनों तक गालियों से पानी नहीं सूखताहै।
विज्ञापन

जलभराव होने के कारण काॅलोनी में बदबू फैली जाती है। संजय, गौरव व कुलविंद्र सिंह का कहना है कि काॅलोनी की अधिकतर नालियां टूटी पड़ी हैं। नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी ठीक नहीं, रात के समय कई गलियों में अंधकार छाया रहता है। इससे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संजू, आशा राम व जय कुमार ने बताया कि कच्ची गलियों को पक्का करना तो दूर गली नालियों की सफाई करने के लिए भी सफाई कर्मचारी नहीं आते। जिससे अब यहां गंदगी के ढेर लग चुके हैं। इसी तरह चंद्र मोहन व दीपक, अरुण, कुलवंत व बीरू ने कहा की यदि नगर पालिका ने उनकी काॅलोनी की जल्द सुध नहीं ली तो कॉलोनी के लोग रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed