{"_id":"61819976d91e7036066aa05d","slug":"then-the-portal-stuck-the-employees-kept-clicking-throughout-the-day-yamuna-nagar-news-knl885284106","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर अटका पोर्टल, दिनभर कर्मचारी करते रहे ‘क्लिक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर अटका पोर्टल, दिनभर कर्मचारी करते रहे ‘क्लिक’
विज्ञापन
यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के लिए तीसरे चरण में भी पोर्टल अटक गया। मंगलवार को सुबह से प्रबंधन और दाखिला समिति सदस्य पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे। बार-बार लिंक पर क्लिक करके पोर्टल शुरू होने का पता करते रहे, लेकिन दो बजे तक पोर्टल नहीं चला। इस कारण ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में शाम पांच बजे छुट्टी होने से करीब डेढ़ घंटे पहले पोर्टल शुरू हुआ, परंतु छुट्टी तक अटक-अटक कर चला। इससे कमेटी सदस्यों व विद्यार्थियों को परेशानी हुई।
पहले दिन से पोर्टल में खामियां
आईटीआई की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के पहले दिन से पोर्टल में खामियां हैं। इस कारण सभी चरणों में देरी हुई है। आईटीआई की 11 अक्तूबर को जारी होने वाली पहली सूची में भी दो दिन की देरी हो गई थी। इसके बाद यह चरण नियमित योजना से तीन दिन अतिरिक्त चला। वहीं दूसरी सूची भी एक दिन की देरी से जारी हो पाई। पोर्टल की खामियों का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
पहुंचे मात्र दस विद्यार्थी
आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया पहले ही देरी से चल रही है। ऐसे में पोर्टल की खामियों के कारण और विलंब हो रहा है। मंगलवार को तीसरे चरण के लिए सीट दिखाई जानी थी लेकिन पोर्टल बहुत देरी से शुरू हुआ। वहीं पोर्टल शुरू होने की जानकारी विभाग कर्मचारी व विद्यार्थी एक दूसरे से लेते रहे। ऐसे में तीसरे चरण के पहले दिन मात्र दस ही विद्यार्थी पहुंचे। जिनकी कॉउंसलिंग की गई है।
विज्ञापन
भैय्या दूज पर भी लगेगी आईटीआई
आईटीआई दाखिला प्रक्रिया में काफी देर हो चुकी है। ऐसे में त्योहारों की छुट्टियों के कारण प्रक्रिया और लंबी चलेगी। इससे प्रक्रिया में और विलंब होगा। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने पहले दशहरा पर छुट्टी रद्द कर प्रक्रिया जारी रखने के आदेश दिए थे। वहीं इस बार भैय्या दूज की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। इस दौरान कर्मचारियों की चार व पांच नवंबर की ही छुट्टी रहेगी वहीं छह व सात नवंबर को आईटीआई लगेगी।
मंगलवार को तीसरे चरण की प्रक्रिया पोर्टल न चलने के कारण देरी से शुरू हुई। पोर्टल न चलने के कारण विद्यार्थियों की संख्या न के बराबर रही। दोपहर बाद पोर्टल शुरू हुआ। पोर्टल पर सीटें दिखा दी गई है। तीसरे चरण की कॉउंसलिंग शुरू हो गई है। यह चरण सात नवंबर तक चलेगा। -मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल, आईटीआई।