फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

दो घरों के ताले तोड़कर 32 हजार की नकदी और गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
theft
चोरों ने दो सूने घरों के ताले तोड़कर 32 हजार रुपये व आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों स्थानों पर जाकर मौका मुआयना किया। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव कांजनू निवासी संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बुबका चौक रादौर के नजदीक घर है। वह 14 दिसंबर को घर का ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया था। देर शाम जब वह वापस लौटा तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 32 हजार रुपये, गैस सिलेंडर, एलईडी, होम थेटर, चार कैमरे, डीवीआर व सोने की अंगूठी गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।उधर, उत्तर प्रदेश के जिला मुज्जफरपुर के गांव ताजपुर कलां निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह शिव नगर कैंप में किराये के मकान में रहता है। चोरों ने बीती रात घर का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, कोका व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed