फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft in two factories in five days on Chitta Mandir Road

Yamuna Nagar News: चिट्टा मंदिर रोड पर पांच दिन में दो फैक्टरी में चोरी

Mon, 08 Sep 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Theft in two factories in five days on Chitta Mandir Road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में चोरी की वारदातों कम होने की बजाय और बढ़ रही है। शायद की कोई दिन ऐसा होगा जिस दिन पुलिस के रजिस्टर में चोरी की शिकायत दर्ज न हुई हो। चिट्टा मंदिर रोड पर पांच दिन में चोरी की दो वारदात हुईं। एक जगह सील की गई फैक्टरी से छह सितंबर की रात ताले तोड़ लाखों रुपये का सामान चोरी हुआछ वहीं कुछ दूरी पर दूसरी फैक्टरी से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।
चिट्टा मंदिर रोड पर स्थित फैक्टरी के मालिक विभोर भाटिया ने बताया कि फैक्टरी को करीब ढाई माह पहले नगर निगम ने सील किया था। यहां सील लगाए ताले तोड़ कर कोई प्रथम तल पर बने फैक्टरी के दफ्तर से दो कैमरे, उनकी डीवीआर, एक एलसीडी, चार छत के पंखे व सेनेटरी का सामान चोरी कर लिए गए। शिकायत पुलिस को देंगे।
विज्ञापन

ऐसे ही चिट्टा मंदिर रोड स्थित सुपर वेल्ड इंडिया के नाम से लोहे की फैक्टरी पर चोरी हुई। इसके संचालक योगेंद्र लांबा ने बताया कि दो सितंबर की रात फैक्ट्री से इनवर्टर बैटरी, कैमरे की डीवीआर, लोहे की रिपटे, तार खींचने की मशीन व एलसीडी चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed