फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Theft at three places, goods worth lakhs looted

Yamuna Nagar News: तीन जगह चोरी, लाखों का सामान उड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Theft at three places, goods worth lakhs looted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोर आए दिन किस न किसी घर, दुकान, मकान इत्यादि में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान उड़ा ले रहे। वहीं जिले में बढ़ती चोरियों से लोग भी सहमे हुए हैं। हैरत की बात है सर्दी का मौसम होने के बाद भी लोग अपने घरों में है, इसके बाद भी चोर वारदात को अंजाम देने में लगे है। वहीं इसी कड़ी के तहत जगाधरी के हनुमान गेट निवासी रमन शर्मा की गंगा नगर कॉलोनी में आदित्य इंटरप्राइजिज के नाम से स्टील फैक्ट्री है। उनकी फैक्ट्री से 50 किलो वजन की स्टील सीट चोरी कर ली गई। जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। शिकायत पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज किया।
इसी प्रकार गुलाबगढ़ के प्रवेश कुमार ने बताया कि उनके खेत में लगे ट्यूबवैल व पड़ोसी मुकेश कुमार, विनोद कुमार, संदीप, नरेश व लविश के ट्यूबवेल से बिजली की तारें चोरी कर ली गई। आरोप है कि यह चोरी चूहड़पुर कलां निवासी वंश व सोनू ने की है। छछरौली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा आजाद नगर गली नंबर छह निवासी सिमरन किन्नर के घर से जेवरात चोरी कर लिए गए। वह बाहर गई थी। जब वह वापस लौटी तो कमरे की खिड़की टूटी हुई थी। अंदर से जेवरात चोरी किए गए थे। पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed