फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young men attacked the house of love marriage

प्रेम विवाह करने वाले युवक के घर हमला

Wed, 29 Jan 2014 12:42 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Wed, 29 Jan 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
गांव के ही गैर जातीय युवक से प्रेम विवाह करने वाले युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक के परिजनाें का आरोप है कि शादी के बाद ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी।

 लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लड़के के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बिलासपुर खंड के शाहपुर गांव में रहने वाले रंजीत सिंह ने गांव की युवती परविंद्र कौर से पिछले वर्ष नवंबर माह में प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजन और कुछ अन्य गांव वाले इस शादी के खिलाफ थे।

 25 जनवरी को गांव के 10-15 लोगों ने रंजीत सिंह के घर पर हमला कर दिया। उस समय घर पर रंजीत सिंह, उसके पिता अमृत सिंह और चाचा जसबीर सिंह मौजूद रहे। हमलावरों ने तीनों पर सरियों और डंडों से वार कर उन्हें घायल कर दिया। रंजीत सिंह के सिर में गहरी चोट लगी और हाथ में फैक्चर हो गया। रंजीत सिंह को काफी अधिक चोटें लगने पर परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले आए। रंजीत सिंह के परिवार का कहना है कि गांव में उनकी जान को खतरा है।

पुलिस ने बचने के लिए घर में रहने की दी सलाह
रंजीत सिंह ब्राह्मण सिख है, जबकि परविंद्र कौर बाडी सिख है। प्रेम विवाह करने के बाद माननीय हाईकोर्ट ने इस जोड़े को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद परिजनाें ने 30 नवंबर को बिलासपुर थाने में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। रंजीत के परिजनाें का कहना है कि पुलिस ने उन्हें प्रेमी जोड़ों के लिए बनाए गए सेफ हाउस भेजने की बात कही। परविंद्र कौर के पेपर होने के कारण परिजन उन्हें सेफ हाउस में भेजने को राजी नहीं हुए। इस पर पुलिस ने दोनों को 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई। पुलिस ने उनके घर पुलिस कर्मचारियों के चक्कर लगाते रहने की बात कही, लेकिन कोई भी घर नहीं पहुंचा। 25 जनवरी को जब रंजीत सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला हुआ तो उसके बाद भी परिजनों ने थाने जाकर सुरक्षा मांगी, लेकिन पुलिस ने जवाब दिया कि यदि कोई हमला करता है तो घर के दरवाजे बंद कर भीतर ही रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed