{"_id":"6a8b4d5dce08f9ef7e04b165","slug":"cobra-found-in-tubewell-room-in-malikpur-bangar-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-161731-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मलिकपुर बांगर में ट्यूबवेल के कमरे में मिला कोबरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मलिकपुर बांगर में ट्यूबवेल के कमरे में मिला कोबरा
Mon, 24 Aug 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल के कमरे से कोबरा को रेस्क्यू करती टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। मलिकपुर बांगर गांव में रविवार को ट्यूबवेल के कमरे की सफाई के दौरान पल्ली के नीचे कोबरा फन फैलाकर बैठा मिला। सांप को देखते ही खेत मालिक घबरा गया और उसने तुरंत वन्यजीव विभाग कलेसर को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में उसे कलेसर नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ दिया गया।
चिंतपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मलिकपुर बांगर में उनकी जमीन है। रविवार को वह खेत स्थित ट्यूबवेल के कमरे की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पल्ली के नीचे काले रंग का सांप फन फैलाए दिखाई दिया। सांप फुंकार रहा था, जिससे वह डर गया और तुरंत वन्यजीव विभाग को जानकारी दी।
रेस्क्यू टीम में शामिल मोहित ने बताया कि सांप स्पेक्टेकल्ड कोबरा प्रजाती का है। उन्होंने बताया कि यह बेहद जहरीला सांप है। इसके जहर में न्यूरोटॉक्सिन पाया जाता है, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या देसी उपचार में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, क्योंकि इलाज में देरी जानलेवा हो सकती है।