फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Garbage cleared under police supervision; 39 sanitation workers detained

Yamuna Nagar News: पुलिस की निगरानी में उठा कचरा, हिरासत में लिए गए 39 सफाईकर्मी

Mon, 24 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Garbage cleared under police supervision; 39 sanitation workers detained
पुलिस हिरासत से लौटने के बाद ​नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर को उठाने के लिए रविवार को मॉडल टाउन में पुलिस अधीक्षक आवास के नजदीक सुबह करीब छह बजे पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठाने का काम शुरू किया गया। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने विरोध कर रहे सात महिलाओं समेत 39 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
सभी को बसों में बैठाकर थाना शहर यमुनानगर ले जाया गया। कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद अन्य सफाई कर्मचारी थाने के सामने एकत्रित हो गए और धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। इस पर सभी कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। इसके बाद कर्मचारी रोष मार्च निकालते हुए थाना शहर से नगर निगम कार्यालय की ओर रवाना हुए। कर्मचारियों के पीछे पुलिस बल भी चलता रहा।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय पहुंचने पर पुलिस ने दोनों गेट बाहर से बंद कर दिए। इससे कर्मचारियों को निगम कार्यालय परिसर में ही नजरबंद कर दिया गया। पुलिस की ओर से यह कदम इसलिए उठाया गया, ताकि शहर में कूड़ा उठाने के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारी किसी तरह का व्यवधान न डाल सकें। निगम कार्यालय के बाहर भी पुलिस की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे थे। नगर निगम क्षेत्र में करीब 2000 मीट्रिक टन कूड़ा जमा होने की बात सामने आई है। कॉलोनियों और प्रमुख सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लग गए थे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दुर्गंध के साथ-साथ संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर भी लोग चिंतित थे।
नगर निगम अधिकारियों ने रविवार को जेसीबी की मदद से कूड़े को ट्रैक्टर-ट्रालियों और डंपरों में भरवाया। इसके बाद कूड़े को कैल स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार शहर में जमा कूड़े को चरणबद्ध तरीके से उठाने का काम जारी रहेगा।
600 मीट्रिक टन कूड़ा उठाने का दावा
नगर निगम की ओर से रविवार को करीब 600 मीट्रिक टन कूड़ा शहर से उठाए जाने की बात कही गई। कई दिनों से कूड़ा उठान प्रभावित होने के कारण निगम के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए निगम ने अब पुलिस सुरक्षा में कूड़ा उठाने का फैसला किया।
हड़ताल अपनी जगह, कूड़ा उठान नहीं रुकेगा
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अपनी जगह है, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। कूड़ा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रालियां और डंपर लगाए गए हैं। निगम का कहना है कि शहर में कूड़े के ढेर को जल्द से जल्द हटाना प्राथमिकता है और कूड़ा उठान के काम में किसी प्रकार का व्यवधान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कूड़ा उठाने का विरोध जारी रखेंगे
सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान महिपाल सोडे व जिला सचिव गुलशन भारद्वाज और नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान प्रवेश परोचा का कहना है कि सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और कूड़ा उठाने का विरोध जारी रखेंगे। कर्मचारियों की हिरासत और निगम कार्यालय में नजरबंदी को लेकर भी उनमें रोष है। पुलिस और कर्मचारियों के बीच दिनभर तनाव की स्थिति बनी रही।

पुलिस हिरासत से लौटने के बाद नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

पुलिस हिरासत से लौटने के बाद नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

पुलिस हिरासत से लौटने के बाद नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

पुलिस हिरासत से लौटने के बाद नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

पुलिस हिरासत से लौटने के बाद नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

पुलिस हिरासत से लौटने के बाद नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

पुलिस हिरासत से लौटने के बाद नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

पुलिस हिरासत से लौटने के बाद नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed