फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man who went to Mathura and the woman with two children went missing

मथुरा के लिए गया युवक और दो बच्चों के साथ निकली महिला लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to Mathura and the woman with two children went missing
यमुनानगर। अलग-अलग जगहों से एक युवक, दो बच्चों के साथ मां व एक युवती लापता हो गई। युवक ने अंबाला रेलवे स्टेशन से मथुरा जाने की बात कही थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में चिट्टा मंदिर के पास रहने वाले सोनू सोबती ने बताया कि जनक सोबती का बेटा गोलू 26 जुलाई को सुबह एक्टिवा पर सवार होकर बिना बताए कहीं चला गया था। गोलू ने उसी दिन अपनी बहन रजनी को फोन करके कहा था कि वह उसकी एक्टिवा को अंबाला रेलवे स्टेशन पर छोड़ देगा। वहां से वह मथुरा जाएगा। उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। वह अंबाला रेलवे स्टेशन पर गए और सभी पार्किंग में जाकर जांच की परंतु कहीं भी एक्टिवा नहीं मिली। वहीं, गोलू की भी काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी आठ साल के बेटे व तीन साल की बेटी के साथ एक्टिवा पर गई थी। देर शाम तक भी वह नहीं लौटी। उनकी हर जगह तलाश की लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि उसकी सबसे बड़ी 22 वर्षीय लड़की देर रात को बिना बताए कहीं चली गई। उसकी काफी तलाश की परंतु उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। उन्होंने सूचना थाने में दी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed