फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The wheels of roadways buses remained stopped for four and a half hours against the police.

Yamuna Nagar News: पुलिस के खिलाफ साढ़े चार घंटे थमे रहे रोडवेज बसों के पहिये

Wed, 01 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The wheels of roadways buses remained stopped for four and a half hours against the police.
बस अड्डे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बस डिपो यमुनानगर के काउंटर पर खड़ी बाइक को हटाने को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया। आरोप है कि महिला हेड कांस्टेबल और उसके रेलवे में टीटी पति ने रोडवेज चालक व परिचालक को पीट दिया। रोडवेज कर्मचारियों ने थाना शहर यमुनानगर एसएचओ नरेंद्र सिंह पर चालक का गला पकड़ कर उन्हें गाड़ी में धकेलने के आरोप लगाए। इससे गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम कर दिया।
दोपहर एक बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक डिपो एक भी बस न तो बाहर गई और न ही अंदर आई। कर्मचारी एसएचओ से सबके सामने माफी मंगवाने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक बहस होती रही, लेकिन कोई बात नहीं बनी। बाद में थाना शहर यमुनानगर में महिला व रोडवेज कर्मचारियों में लिखित में समझौता हुआ तो बसें अपने गंतव्य को रवाना हुई। इस दौरान बसें न चलने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

रोडवेज बस के चालक रामफल ने बताया कि मंगलवार को वह हरिद्वार से यमुनानगर बस स्टैंड पर आया था। जींद जाने के लिए वह बस को काउंटर पर लगा रहा था। तभी बस के परिचालक नरेंद्र सिंह ने उसे बस पीछे ले जाने से रोका क्योंकि काउंटर पर एक बाइक खड़ी थी। उसने बाइक के मालिक को दो बार आवाज लगाई, लेकिन कोई उसे हटाने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी बार आवाज लगाने पर एक महिला व पुरुष आए लेकिन उन्होंने बाइक हटाने से मना कर दिया। रामफल का आरोप है कि जब वह नीचे उतर कर नीचे गया तो पति-पत्नी ने उस पर व परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। ड्राइवर ने फोन करके डायल 112 पुलिस को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में थाना शहर यमुनानगर एसएचओ नरेंद्र राणा भी मौके पर पहुंच गए।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एसएचओ ने बिना कोई बात किए रामफल का गला पकड़ कर गाड़ी में धक्का दिया। कर्मचारियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने एकजुट होकर नारेबाजी कर दी। किसी भी बस को बाहर नहीं जाने दिया। इसी दौरान मारपीट करने वाली महिला व उनका पति वहां से निकल गए। एक बस को गेट के बाहर सड़क के बीच में लगा दिया गया। इससे सड़क पर जाम लग गया। परिचालक नरेंद्र ने कहा कि मारपीट में उसकी कमीज के बटन टूट गए। रामफल ने गर्दन पर लगे नाखूनों के निशान को दिखाया।
इसके बाद गुस्साए कर्मचारी धरने पर बैठ गए। वह एसएचओ से माफी मंगवाने की जिद पर अड़ गए। रोडवेज जीएम संजय रावल भी बाहर आए और कर्मचारियों को कार्यालय में चल कर बात करने को कहने लगे। परंतु कर्मचारियों ने मना कर दिया। यहां कर्मचारियों का एक पक्ष जीएम कार्यालय में जाकर बात करने को कहा तो दूसरा पक्ष एसएचओ को बाहर ही बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। बाद में दोनों पक्ष थाना शहर में पहुंचे।
उधर, मारपीट की आरोपी महिला पुलिसकर्मी ने अस्पताल में अपना मेडिकल करवा कर थाने में शिकायत दे दी कि बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की है। काफी देर बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कार्रवाई न करने की बात कही और लिखित में समझौता हुआ।
नरवाना की नहीं मिली बस

यूपी के शाहजहांपुर निवासी वसीम ने बताया कि उसे जरूरी कार्य के लिए नरवाना जाना था। वह वहीं पर काम करता है। इसके लिए यूपी की बस में सवार होकर यमुनानगर बस स्टैंड पर आया था, लेकिन यहां आकर देखा तो बसों का चक्का जाम था। कई घंटे तक बस नहीं मिली।

घर जाने में हुई देरी

लाडवा निवासी युवराज ने बताया कि वह शहर के गुरु नानक खालसा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। रोजाना रोडवेज बस से यमुनानगर आता है। दोपहर को छुट्टी के बाद घर जाने के लिए यमुनानगर बस स्टैंड पर आया था। यहां हंगामा हो रहा था। कई घंटे तक बस नहीं मिली।

मेरे सामने हुई घटना

जींद निवासी रमन शर्मा ने बताया कि वह जींद जाने के बस में बैठा था। यह सारी घटना मेरे ही सामने हुई थी। महिला रोडवेज चालक व परिचालक के साथ मारपीट कर रही थी। चालक ने महिला को काफी रोका लेकिन वह नहीं मान रही थी। इससे उसे घर जाने में देरी हुई।
जीएम बोले - यह आपसी बात थी

इस बारे में जब रोडवेज जीएम संजय रावल से बात की गई तो वह कहने लगे कि यह हमारे घर की आपसी बात है। यह पारिवारिक मामला था। कर्मचारी इसे मिलकर आपस में सुलझा लेते हैं। हमारा समझौता हो गया है।

रोडवेज और पुलिस कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमी थी, जो आपस में बातचीत के जरिये सुलझा लिया गया है। अब किसी भी पत्र में मन मुटाव नहीं है। - नरेंद्र राणा, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।

बस अड्डे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

बस अड्डे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

बस अड्डे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

बस अड्डे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

बस अड्डे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

बस अड्डे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

बस अड्डे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

बस अड्डे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

बस अड्डे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

बस अड्डे में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed