फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Party workers should continue serving regardless of whether they hold a position or not: Shyam Singh

पद रहे या न रहे सेवा जारी रखें कार्यकर्ता : श्याम सिंह

Tue, 06 Oct 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Party workers should continue serving regardless of whether they hold a position or not: Shyam Singh
रादौर में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सफल पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति जनसेवा का उत्तम माध्यम है। पद रहे या न रहे, कार्यकर्ताओं को सेवा का सिलसिला जारी रखना चाहिए।
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में लगातार 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी की ओर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ पर जाकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर समाधान करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सात अक्तूबर को सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रादौर मंडल के सभी कार्यकर्ता सुबह आठ बजे कंबोज धर्मशाला में एकत्र होंगे। इसके बाद हाईवे स्थित दामला रेस्ट एरिया में रादौर विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एकत्र होकर दशहरा ग्राउंड, यमुनानगर के लिए रवाना होंगे। बैठक में अध्यक्ष ईश्वर सिंह प्लाका, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कांबोज, अध्यक्ष शालू मेहता, विपिन कांबोज, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, घनश्याम सैनी, अमृत गिलोर, पार्षद भागवत दयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed