फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chhattisgarh Express kept passengers waiting for six and a quarter hours

Yamuna Nagar News: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ने सवा छह घंटे कराया इंतजार

Tue, 06 Oct 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Express kept passengers waiting for six and a quarter hours
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन और मौजूद यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। कई ट्रेनों के निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सवा छह घंटे देरी से पहुंची। रात 12:32 बजे पहुंचने वाली ट्रेन सुबह 6:44 बजे स्टेशन पर आई। इंतजार करते-करते यात्रियों की रात भोर में बदल गई।
विज्ञापन

इसी तरह अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी करीब तीन घंटे 50 मिनट देरी से पहुंची। इसका निर्धारित आगमन समय रात 10:41 बजे था, लेकिन ट्रेन रात करीब ढाई बजे स्टेशन पर पहुंची। लंबी देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जयनगर से अमृतसर जाने वाली 14673 शहीद एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से यमुनानगर आई।
रात के समय यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली 14661 शालीमार मालानी एक्सप्रेस भी करीब एक घंटा दो मिनट देरी से पहुंची।
यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के लगातार देरी से चलने का असर उनके आगे के सफर पर भी पड़ रहा है। कई यात्री कनेक्टिंग यात्रा के लिए पहले से समय तय करके चलते हैं, लेकिन ट्रेन लेट होने पर शेड्यूल बिगड़ जाता है।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि कई रूट पर काम चलने के कारण गाड़ियों का नियमित रूट बदला गया है, इस कारण गाड़ियां देरी से चल रही हैं। सभी गाड़ियां पीछे से देरी से आई हैं, यहां से सभी गाड़ियां अपने निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed