{"_id":"6ac40137d36afc9af509258e","slug":"employees-stumped-by-enquas-teams-questions-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164077-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनक्वास टीम के सवालों पर उलझे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनक्वास टीम के सवालों पर उलझे कर्मचारी
Tue, 06 Oct 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डेंटिस्ट केबिन का निरीक्षणक रती एन्क्वास की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को एनक्वास की टीम पहुंची। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था के सवालों के जवाब देते समय कर्मचारी उलझते नजर आए। एनक्वास की टीम ने अस्पताल में डॉक्टरों के सभी केबिन, लैब, लेबर रूम, मरीजों के वार्ड, नर्सिंग ऑफिसर रूम, सैंपल कलेक्शन रूम, दवा वितरण केंद्र समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, रिकॉर्ड और स्टाफ की कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। एनक्वास टीम के अस्पताल पहुंचते ही अधिकतर स्टाफ वर्दी और गले में आईकार्ड पहने नजर आया। वहीं आम दिनों में कई कर्मचारी बिना वर्दी और आईकार्ड के दिखाई देते हैं।
इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को यह पहचानने में परेशानी होती है कि अस्पताल में कौन कर्मचारी है और कौन सामान्य व्यक्ति। मूल्यांकन के दौरान स्टाफ की बेसिक जानकारी, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के आधार पर अंक दिए जाते हैं। टीम ने सफाई कर्मचारियों से भी सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल किए।
उनसे सफाई करने की प्रक्रिया और पानी में फिनाइल समेत अन्य सामग्री कितनी मात्रा में मिलाई जाती है, इसकी जानकारी ली गई। कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि एनक्वास की टीम सुबह ही पहुंच गई थी। टीम की ओर से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं का गहराई से मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
टीम में दूसरे जिलों से भेजे जाते हैं डॉक्टर
एनक्वास टीम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरे जिलों के डॉक्टरों को शामिल किया जाता है। दूसरे जिलों से टीम भेजने का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखना और किसी प्रकार की धांधली की संभावना को खत्म करना है। टीम अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन करती है।