फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The water level of Hathini Kund barrage kept on decreasing

Yamuna Nagar News: घटता-बढ़ता रहा हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The water level of Hathini Kund barrage kept on decreasing
पहाड़ों व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से यमुना के जलस्तर में भी वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि पिछले दो दिनों से मैदानी व पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से हथिनी कुंड बैराज पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। जिससे यमुना के साथ लगते दर्जनों गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है फिर भी विभाग की तरफ से यमुना के साथ-साथ लगते सभी गांवों में मुनादी करवा दी गई है ताकि लोग अलर्ट रहें। दिन में अधिकतम पानी दोपहर एक बजे 47 हजार 312 क्यूसेक दर्ज किया गया था जो शाम पांच बजे घटकर 33 हजार 239 रह गया। वहीं अगर जिले के साथ लगती शिवालिक की पहाड़ियों पर लगातार बारिश हुई तो बैराज का जलस्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन


हथिनी कुंड बैराज कार्यालय के अनुसार शाम 5 बजे हथिनी कुंड बैराज पर कुल पानी 33 हजार 239 क्यूसेक दर्ज किया गया। जबकि दोपहर एक बजे 47 हजार 312 क्यूसेक पानी दर्ज गया था, लेकिन शाम 5 बजे बजे पानी में 14 हजार क्यूसेक की कमी आई है। लेकिन अगर इससे पहले की रिपोर्ट पर नजर डालें तो सुबह 7 बजे 41821, 8 बजे 37576, 9 बजे 39640, 10 बजे 38694, 11 बजे 39417, 12 बजे 36820, दोपहर एक बजे 47312, दो बजे 34402, तीन बजे 34504, दोपहर बाद चार बजे 31 900 और शाम 5 बजे 33 हजार 239 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। जिसमें पश्चिमी नहर को 19 हजार 510, उत्तर प्रदेश को 810 व यमुना में 12 हजार 919 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


अभी बैराज पर सामान्य जलस्तर है। दिनभर जलस्तर घटता बढ़ता रहा। अगर पहाड़ों पर लगातार बारिश हुई तो बैराज का जलस्तर बढ़ना तय है। लेकिन फिर अभी कोई चिंता का विषय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शेर सिंह, इंचार्ज हथिनी कुंड बैराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed