फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Traffic police impounded 20 vehicles

Yamuna Nagar News: ट्रैफिक पुलिस ने 20 वाहन किए जब्त

Wed, 16 Sep 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Traffic police impounded 20 vehicles
वाहनों की जांच करती यातायात पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को स्कूलों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर छात्रों व अन्य लोगों के चालान किए गए और 20 वाहनों को इंपाउंड किया गया।
यातायात थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि विभिन्न स्कूलों के नजदीक वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूलों के आसपास विद्यार्थियों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित रखना पुलिस की प्राथमिकता है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हें वाहन के जरूरी दस्तावेज साथ रखने और निर्धारित नियमों के अनुसार नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed