फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sun came out on the fifth day, bringing relief from the biting cold

Yamuna Nagar News: पांचवें दिन निकली धूप, कड़ाके की ठंड से मिली राहत

Sun, 18 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The sun came out on the fifth day, bringing relief from the biting cold
सर्दी के चलते सुबह के आठ बजे सुनसान पड़ा रेलवे रोड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के लिए शनिवार का दिन कड़ाके की सर्दी से बेहद राहत भरा रहा। इस दौरान घने कोहरे के बीच सुबह खिली धूप ने लोगों को भारी राहत पहुंचाई। वहीं हवा की गति सुस्त होने से ठिठुरन भी कम रही। अच्छी धूप निकलने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। कड़ाके की ठंड के प्रकोप, बर्फीली हवा के कहर और घने कोहरे के बाद पांचवे दिन सूरज निकला।, जिससे लोगों को भारी राहत मिली है। हालांकि सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन साढ़े 10 बजे खिली धूप से कोहरा छंटने लगा। खिली तेज धूप ने ठिठुरन काफी कम कर दी। वहीं, इससे तापमान में वृद्धि देखने को मिली। चार दिन से सुबह दस बजे तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस पर झूल रहा था, लेकिन धूप से पारा चढ़ा।
शनिवार सुबह तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तीन पहले न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे कड़ाके की ठंड रही और लोगों के हाड़ तक कांप गए।
विज्ञापन

धूप निकलने के साथ लोगों ने इसका लुत्फ लिया। कई दिन से वीरान नजर आने वाले पार्क, बगीचे, सार्वजनिक स्थल भी गुलजार नजर आए। सुबह से दोपहर तक बाजारों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। शहर के पार्क, बगीचे व मैदान बच्चों के शोर से गुलजार हो उठे। इस दौरान लोगों को घरों की छत, गलियों, मोहल्लों, पार्कों में धूप का आनंद लेते देखा गया। वहीं, दोपहर करीब ढाई बजे आसमान पर बादल छाने से धूप हल्की होने लगी। इससे ठंड में इजाफा हुआ। दिन ढलने के बाद ठंड ने अपना असर दिखाया और इस दौरान हवा की रफ्तार भी बढ़ गई। हवा चलने से ठिठुरन बढ़ी और लोगों को फिर से घरों में दुबकना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार यह राहत दिन में रहेगी और शाम होते ही ठंड अपना असर दिखाएगी। विभाग के अनुसार सोमवार से तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान सामान्यत: साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को धूप खिलने से तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार दिन में पारा 21 और रात में 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम 21 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वीरवार को बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश होने की 75 फीसदी संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होगा।

सर्दी के चलते सुबह के आठ बजे सुनसान पड़ा रेलवे रोड। संवाद

सर्दी के चलते सुबह के आठ बजे सुनसान पड़ा रेलवे रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed