फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The status of Yamunanagar and Jagadhari kept changing with time

Yamuna Nagar News: समय संग बदलता रहा यमुनानगर व जगाधरी का रुतबा

Mon, 24 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The status of Yamunanagar and Jagadhari kept changing with time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम गठन के बाद शहर की तीसरी सरकार चुनने के लिए दो मार्च को मतदान होना है। धीरे-धीरे माहौल चुनावी होने लगा। इसके साथ ही यमुनानगर और जगाधरी शहर के इतिहास को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई।
बर्तन नगरी के नाम से विख्यात जगाधरी का इतिहास काफी समृद्ध रहा है। यमुनानगर शहर ने भी समय के साथ कई बदलाव देखे हैं। इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो प्लाईवुड नगरी यमुनानगर ने तेजी से विकास के पथ पर कदम बढ़ाएं हैं। समय के साथ जगाधरी की पहचान धुंधली होती चली गई।
विज्ञापन

जगाधरी शहर का इतिहास ब्रिटिश काल से भी पुराना माना जाता है। बताया जाता है कि वर्ष 1739 के आस-पास जगाधरी शहर बसा था। जगाधरी को असली पहचान अंग्रेजी शासनकाल में मिली थी। वर्ष 1867 में जगाधरी नगर पालिका का गठन हुआ था। 1905 में जगाधरी नगर पालिका की बिल्डिंग बनी थी। इसके बाद जगाधरी को नगर परिषद का दर्जा मिला था। यह शहर अपने बर्तन बाजार को लेकर विश्व में अपनी पहचान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय जगाधरी शहर तरक्की के कीर्तिमान स्थापित कर रहा था उस समय यमुनानगर के स्थान पर अब्दुल्लापुर नाम का गांव था। आजादी के आंदोलन के समय वर्ष 1942 में अब्दुलापुर गांव को नगर पालिका का दर्जा दिया गया था। इसके बाद 1954 में नगर परिषद में अपग्रेड कर दिया गया था।

आजादी के बाद अब्दुल्लापुर का नाम बदलकर यमुनानगर बना दिया है। जिसके बाद यमुनानगर विकास के मामले में जगाधरी से आगे निकल गया। हर जगह जगाधरी से पहले यमुनानगर का नाम आता है। यहां तक की वर्ष 1989 अंबाला जिले से अलग कर नए जिले का गठन हुआ तो उसका नाम भी यमुनानगर की रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed