{"_id":"678411b56e68e6ffb90cbaa7","slug":"the-shooters-had-come-to-commit-the-crime-at-pyara-chowk-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-131431-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्यारा चौक पर वारदात करने आए थे शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्यारा चौक पर वारदात करने आए थे शूटर
Mon, 13 Jan 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। करनाल एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ के मामले में टीम में शामिल एसआई की शिकायत पर आरोपी नाबालिग शूटरों के खिलाफ थाना छप्पर में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों शूटर लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े हैं और यमुनानगर के प्यारा चौक पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। एक कारोबारी उनके निशाने पर था।
बीते शनिवार की शाम को एसटीएफ करनाल और बाइक सवार दो बदमाशों के साथ गोलनपुर गांव के पास हाइवे के फ्लाइओवर के नीचे मुठभेड़ हुई थी। बदमाशों ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग की थी। जवाब में एसटीएफ ने फायरिंग की तो एक आरोपी पैर में तीन गोली लगी थी। इससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने घायल और उसके साथी को काबू कर लिया था। दोनों आरोपी नाबालिग हैं।
एसटीएफ टीम में तैनात एसआई अंकित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ छप्पर थाने में केस दर्ज किया गया। टीम के मुताबिक टीम खेड़ी लक्खा सिंह में हुई गैंगवार को लेकर दामला की ओर बदमाशों की तलाश कर रही थी। उसी समय एक सूचना मिली थी कि लारेंस बिश्नोई गैंग के काला राणा व नोनी राणा के शूटर प्यारा चौक यमुनानगर पर वारदात को अंजाम देने की फिराक मे हैं। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
गोलनपुर रेवले फ्लाइओवर पर चैकिंग के दौरान बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया था। उन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी थी और फ्लाइओवर के नीचे सर्विस रोड पर बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। घायल का बदशान सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दोनों आरोपियों को देर शाम को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को बाल सुधार गृह करनाल भेजने के आदेश हुए। एक को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। घायल आरोपी का अभी सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।