फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The safe house and caught the fleeing youth Ludhiana

सेफ हाउस से फरार युवक को लुधियाना से दबोचा

Fri, 04 Jul 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Fri, 04 Jul 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
The safe house and caught the fleeing youth Ludhiana
खिजराबाद में लगभग आठ महीने पहले यमुनानगर के सेफ हाउस से फरार युवक खुखनी निवासी कमल कुमार को बिलासपुर पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उसे बिलासपुर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार युवक ने पहली पत्नी के होते हुए प्रेम-प्रसंग के चलते दूसरी लड़की से शादी कर ली।
विज्ञापन


उसने अपनी जान को खतरा बताकर जगाधरी की अदालत से यमुनानगर के सेफ हाउस में शरण ली थी। जैसे ही उसे पता चला कि उसकी पहली पत्नी ने बिलासपुर थाने में उसके खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज कराई है तो वह सेफ हाउस में तैनात कर्मचारियों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके फरार होने से तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। तब से पुलिस उसे तलाश रही थी। इस बारे मे बिलासपुर थाना के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि कमल की पहली पत्नी रजनी बाला ने पति और ससुराल के छह अन्य के खिलाफ मानसिक और दहेज प्रताड़ना के लिए शिकायत दी थी।


पुलिस ने जांच के बाद दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। सेफ हाउस से भागने के बाद से ही पुलिस उसे तलाश कर रही थी। उसे पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed