फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The road was broken due to rain, the way to many villages was closed

Yamuna Nagar News: बारिश से टूट गई सड़क, कई गांवों का रास्ता बंद

Wed, 03 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The road was broken due to rain, the way to many villages was closed
बंद की गई ललहाड़ी से भमनौली जाने वाली सड़क। संवाद - फोटो : द आर्यन पब्लिक स्कूल के विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उपमंडल व्यासपुर में ललहाड़ी से भमनौली जाने वाली सड़क को खेतों से आए बारिश के पानी ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। यह करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क थी जो कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क की हालत को देखते हुए प्रशासन ने इसे बंद कर दिया।
खेतों से बारिश का पानी आने से इस सड़क के दोनों तरफ कटाव हो गया। बरम पानी में बह गए। जिससे लगभग 15 से अधिक गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों को 20 किलोमीटर का चक्कर काट कर लेदी से होते हुए मलिकपुर बांगर, चौराही होते हुए व्यासपुर आना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी किसानों की बढ़ी है क्योंकि उनकी जमीन बंद किए गए रास्ते से इस तरफ है। रास्ता बंद होने से स्कूलों के विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों की भी बढ़ी है।
विज्ञापन

गांव उधमगढ़, संधाय, भमनौली, कोटड़ा, रामपुर, बिहटा, ललहाड़ी, मानकपुर, जोगीवाड़ा, चिंतपुर, खानूवाला, पिरथीपुर समेत अन्य गांवों के लोग इस सड़क का इस्तेमाल आने जाने के लिए करते हैं। लोगों ने बताया कि 17 अगस्त को तेज बहाव से सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रशासन ने इस पर गटका व मिट्टी डाल कर इसे दुरुस्त करने का प्रयास किया था। परंतु अब पानी आने से यह सारी सड़क टूट चुकी है।

बंद की गई ललहाड़ी से भमनौली जाने वाली सड़क। संवाद

बंद की गई ललहाड़ी से भमनौली जाने वाली सड़क। संवाद- फोटो : द आर्यन पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ी। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed