फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The rally took the children to stop female feticide

कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बच्चों ने निकाली रैली

Sun, 05 Jan 2014 12:23 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 05 Jan 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर शनिवार
विज्ञापन
को संपन्न हो गया। डिप्टी डीईओ रामप्रकाश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

रामप्रकाश ने कहा कि इस प्रकार के शिविर में भाग लेने से विद्यार्थियों में अनुशासन, कर्त्तव्य पालन तथा आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है। विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में सहायक है। स्कूल प्रिंसिपल नवीन जोशी ने कहा कि शिविर में विद्यार्थियों ने आपसी भाईचारे व सहयोग  की भावना का परिचय देकर मिसाल कायम की है।

प्रोग्राम ऑफिसर जय कुमार ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को नशा, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, पर्यावरण सुरक्षा इत्यादि मुद्दों के प्रति लोगोें को जागरूक किया। इसके अलावा उन्हें रक्तदान, प्राथमिक चिकित्सा, डिजास्टर मैनेजमेंट तथा यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 इस मौके पर अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, विनोद कुमार, नीना बावा, अलका, कांता, बलबीर, सतीश कुमार उपस्थित रहे। उधर, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने स्कूल तथा आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। सेवानिवृत्त अध्यापक रामप्रताप मिश्रा तथा सुभाष चंद मल्होत्रा ने स्वयंसेवकों को आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, सूर्यपाल, मोहन प्रसाद, पंकज मल्होत्रा उपस्थित रहे, वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप में चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण की सफाई की। कैंप प्रभारी सुरेश ग्रोवर ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को भ्रष्टाचार तथा दहेज प्रथा जैसी बुराई को जड़ से मिटाने की शपथ दिलाई।

 राजेंद्र कुमार ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। ललित पुंडीर ने सर्दियों में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इसके अलावा उनसे बचाव के तरीके भी बताए। सुखचैन ने पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे एक-एक पौधा रोपित कर उसकी नियमित रूप से देखभाल करें। मौके पर रामकुमार, रमेश चंद, सुरेश पराशर, रजनीश कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed