{"_id":"6ae70d92d5b20ce8bd0e02d4","slug":"mining-mafia-tries-to-run-over-sdm-with-dumper-during-illegal-mining-inspection-in-yamunanagar-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: खनन माफिया ने किया एसडीएम को डंपर से कुचलने का प्रयास, रोकने का इशारा करने पर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: खनन माफिया ने किया एसडीएम को डंपर से कुचलने का प्रयास, रोकने का इशारा करने पर की वारदात
Sun, 01 Nov 2026 03:29 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, यमुनानगर
अमर उजाला नेटवर्क, यमुनानगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:29 PM IST
सार
यमुनानगर में खनन माफिया ने एसडीएम को डंपर से कुचलने का प्रयास किया। एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह साढौरा में खनन सामग्री से भरे डंपरों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।
विज्ञापन
एसडीएम को डंपर से कुचलने का किया प्रयास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यमुनानगर में अवैध खनन माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरकारी अधिकारियों की जान भी खतरे में पड़ने लगी है। साढौरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनन सामग्री से भरे डंपर को रोकने का इशारा करने पर चालक ने एसडीएम व्यासपुर और उनकी टीम को कुचलने का प्रयास किया।
डंपर के आगे चल रही कार के चालक ने भी टीम को कुचलने की कोशिश की। एसडीएम और उनकी टीम ने समय रहते एक तरफ हटकर अपनी जान बचाई। यदि वे समय रहते नहीं हटते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।

Trending Videos
साढौरा क्षेत्र में कर रहे थे वाहनों की जांच
एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह साढौरा क्षेत्र में तड़के छह बजे वाहनों की चेकिंग पर थे। इस दौरान वह क्षेत्र से गुजर रहे खनन सामग्री से भरे ट्रकों और डंपरों के दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। टीम कुछ डंपरों की जांच कर चुकी थी। इसी दौरान व्यासपुर की तरफ से खनन सामग्री से भरा एक डंपर आता दिखाई दिया।

डंपर में गटका पत्थर लोड था। उसके आगे एक कार चल रही थी। एसडीएम ने डंपर चालक को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि इसी दौरान कार चालक और डंपर चालक ने एसडीएम व उनकी टीम को कुचलने का प्रयास किया।
डंपर की रेकी कर रही थी कार
बताया जा रहा है कि कार डंपर के आगे चलकर उसकी रेकी कर रही थी। दोनों वाहनों को टीम की ओर बढ़ता देख मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम और उनकी टीम ने किसी तरह एक तरफ हटकर खुद को बचाया। इस दौरान जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी।

घटना के बाद कार और डंपर चालक अपने वाहनों सहित मौके से फरार हो गए। एसडीएम की ओर से मामले की शिकायत थाना साढौरा पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन चालकों की पहचान करने और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।