{"_id":"6ae64b21d583a0820805c53b","slug":"development-work-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165481-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 1.99 करोड़ के विकास कार्यों से संवरेंगे दो वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 1.99 करोड़ के विकास कार्यों से संवरेंगे दो वार्ड
Sun, 01 Nov 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
वार्ड-12 में गली के निर्माण का शिलान्यास करते विधायक, मेयर व पार्षद। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से करीब एक करोड़ 99 लाख 36 हजार रुपये की लागत से विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे। मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने इन कार्यों का शिलान्यास कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
मेयर ने बताया कि वार्ड-12 के गांव शादीपुर में एक करोड़ 52 लाख 54 हजार रुपये की लागत से गलियों, नालों और जोहड़ का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं वार्ड नंबर 22 के अंतर्गत वसंत विहार में 15 लाख 64 हजार रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे।
संजय विहार कॉलोनी में 14 लाख 43 हजार रुपये तथा कोलकाता नर्सरी, मोती बाग कॉलोनी में 16 लाख 75 हजार रुपये से गलियों का निर्माण और स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास करवाना है। लोगों को बेहतर सड़कें और सुचारु जल निकासी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।