Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   37-year-old Yamunanagar has carved a niche for itself in industry and agriculture

Yamuna Nagar News: 37 साल का यमुनानगर, उद्योग व कृषि में बनाई पहचान

Sun, 01 Nov 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
37-year-old Yamunanagar has carved a niche for itself in industry and agriculture
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर पहली नवंबर 1989 को अंबाला से अलग होकर स्वतंत्र जिला बना था, तब इसकी स्थिति आज से काफी अलग थी। जिले ने 37 साल के सफर में उद्योग और कृषि के क्षेत्र में देशभर में अपनी पहचान कायम की है। यहां का प्लाईवुड और बर्तन उद्योग देश के विभिन्न हिस्सों में जाना जाता है।
1981 की जनगणना के अनुसार यमुनानगर शहर की आबादी करीब 1.09 लाख थी। जगाधरी की आबादी करीब 43 हजार और जगाधरी वर्कशॉप रेलवे कॉलोनी की करीब आठ हजार थी। अब जिले की आबादी 14 लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। हथनीकुंड बैराज भी जिले की पहचान और विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसके बावजूद विकास की तस्वीर पूरी तरह संतोषजनक नहीं कही जा सकती है।
विज्ञापन

औद्योगिक विस्तार के साथ बुनियादी सुविधाओं का विकास उस गति से नहीं हो पाया, जिसकी जरूरत थी। उद्योगों की जरूरत के अनुसार सड़कों का विस्तार नहीं हुआ तो स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और रेलवे सुविधाएं भी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाईं। अब पांजूपुर में निर्माणाधीन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मंजिला अस्पताल, सुविधाओं का अभाव
स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो 105 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाला चार मंजिला जिला नागरिक अस्पताल बनाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों की कमी आज भी बड़ी समस्या है। अब तक हार्ट स्पेशलिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई है। एमआरआई जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधा का भी अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी और पीएचसी में एक-दो डॉक्टरों के सहारे 50 से 70 गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी है। पांजूपुर में निर्माणाधीन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज से जिले के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। यहां 500 बिस्तरों का अस्पताल और एमबीबीएस की 100 सीटें शुरू करने की योजना है।
आबादी बढ़ी और बसें घटीं
जिले में परिवहन व्यवस्था भी विकास की रफ्तार के साथ कदमताल नहीं कर पाई। जब जिला बना था, उसके कुछ साल बाद रोडवेज डिपो में करीब 280 बसें हुआ करती थीं। अब इनकी संख्या घटकर लगभग 160 रह गई है। जिले की आबादी 14 लाख से अधिक हो चुकी है, लेकिन बसों की संख्या बढ़ने के बजाय कम हो गई। शाम ढलने के बाद दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं रहती। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहले देर रात तक चलने वाली बसों के कई रूटों पर अब सेवा बंद हो चुकी है। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और ग्रामीण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
जाम का निकाला जाए हल
शहर की मॉडल कॉलोनी निवासी अंकुर जैन ने बताया कि 37 साल में जिले ने बहुत ज्यादा तरक्की की है। हालांकि शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में जाम और अतिक्रमण भी शामिल हैं। छुट्टी के दिनों में बाजारों और प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव इतना बढ़ जाता है कि लोगों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी काफी समय लग जाता है।

लंबित योजनाएं जमीन पर उतरें
मॉडल कॉलोनी के भारत भूषण का कहना है कि अब जरूरत केवल नई घोषणाओं की नहीं, बल्कि लंबे समय से लंबित योजनाओं को जमीन पर उतारने की है। आने वाले वर्षों में यमुनानगर को बेहतर सड़कें, पर्याप्त बसें, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, नई रेल कनेक्टिविटी और जाम से मुक्ति मिले, ताकि विकास का लाभ शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed