{"_id":"6acff7e687f812ba070db9a7","slug":"the-quality-of-childrens-education-and-meals-was-assessed-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164620-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बच्चों की पढ़ाई व भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बच्चों की पढ़ाई व भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा
Thu, 15 Oct 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
बाल कुंज छछरौली में रजिस्टर की जांच करते एडीसी। प्रवक्ता
- फोटो : samvad
जगाधरी। एडीसी नवीन आहूजा ने बुधवार को बालकुंज छछरौली और ओपन शेल्टर होम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की पौष्टिकता, रसोई की स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की। साथ ही बच्चों की पढ़ाई, पुस्तकालय, कंप्यूटर और पठन-पाठन सामग्री की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया।
एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के संरक्षण, पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन बच्चों के माता-पिता या परिवार की जानकारी मिल जाती है, उन्हें किशोर न्याय नियमों के तहत सुरक्षित तरीके से घर भेजने या उनके प्रभावी पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। संस्थानों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों का संरक्षण और सर्वांगीण विकास सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है। बच्चों को शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। इस दौरान बालकुंज छछरौली के इंचार्ज सुखविंदर सिंह, कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी किरण, अधीक्षक बलविंदर सिंह, मोना चौहान, संजीव बर्मन, संदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

बाल कुंज छछरौली में रजिस्टर की जांच करते एडीसी। प्रवक्ता- फोटो : samvad
विज्ञापन