फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The pandal resonated with cheers on the birth of Shri Ram

Yamuna Nagar News: श्रीराम के जन्म पर जयकारों से गूंजा पंडाल

Mon, 30 Sep 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Sep 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
The pandal resonated with cheers on the birth of Shri Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। श्रीशारदा रामलीला ड्रामेटिक कमेटी की ओर से पुरानी अनाज मंडी (जड़ौदा गेट) में कराए जा रहे रामलीला मंचन में शनिवार रात कलाकारों ने सीता जन्म, पृथ्वी पुकार व राम जन्म दृश्य व संवाद का मंचन किया। इसमें श्रीराम जन्म का मंचन देख दर्शक हर्षित हुए और पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंजने लगा।
मंचन में अयोध्या पति राजा दशरथ के संतान न होने पर दुख जताने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। राजा दशरथ व तीनों रानियां इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि पुत्र नहीं होने पर उत्तराधिकारी कौन होगा। चिंता दूर करने के लिए ऋषि वशिष्ठ यज्ञ करने की सलाह देते हैं। राजा दशरथ के किए उस यज्ञ के प्रभाव से उन्हें राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन नामक पुत्रों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

इससे पूर्व राजा जनक के राज्य में किसानों की चिंता पर दुख जताने का दृश्य दिखाया गया, जिस पर राजा जनक स्वयं खेतों में हल चलाते है। इस पर धरती में से कन्या प्रकट होती हैं। शुक्रवार को अशोक कुमार मित्तल और शनिवार को रोहित गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि मंचन का शुभारंभ किया। सोमवार को फुलवाड़ी लीला, धनुष यज्ञ, परशुराम संवाद का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात मंचन में सोनाराम ने गणेश, विजय सैनी ने विष्णु व राम, पारस ने सीता, अंश वर्मा ने लक्ष्मण, मामचंद ठाकुर ने शंकर, राजकुमार राजू ने मुख्य किसान, पवन सैनी ने कैकई, सोनू वर्मा ने दशरथ, राजकुमार आनंद ने सुमंत, कमल कांबोज ने श्रृंगी ऋषि व मुख्य देवता, रमन शर्मा ने भरत, संदीप गुप्ता ने महामंत्री, संजय शर्मा ने वशिष्ट, रवि गोयल ने जनक, रोहित वर्मा ने कौशल्या, सुनैयना, रजत शर्मा ने ब्रह्मा, किसान, मयंक गुप्ता ने किसान पत्नी करुणा, राहुल ने शतानंद, दूत, नीतिश पंवार ने किसान, अर्थव ने शत्रुघ्न, करण ने अग्नि देव, हर्ष ने देवता, मंत्री, रविंद्र कुमार ने सुमित्रा, सरस्वती, राम मित्तल व महेश मित्तल ने प्राउंटर का अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed