फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The one who will give freedom from problems, there will be the village's Chaudhary

जो दिलाएगा समस्याओं से मुक्ति, वहीं बनेगा गांव का चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
The one who will give freedom from problems, there will be the village's Chaudhary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव बक्करवाला में मुख्य समस्या पानी निकासी की है। इसके अलावा जो व्यक्ति गांव में सफाई व्यवस्था व अधूरे पड़े कामों को पूरा करवाएगा। इस बार जनता उसे ही मौका देगी। गांव की चौपाल में बुधवार को ग्रामीणों ने गांव से संबंधित कई मुद्दाें पर चर्चा की।

गांव के डॉक्टर शीशपाल, जरनैल सिंह, डॉक्टर जरनैल सिंह, शेर चंद, डॉक्टर शीशपाल, गुरमेल सिंह, मुकेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, अभिषेक, अमन कुमार, सुनील कुमार, करनैल सिंह आदि का कहना है कि गांव में सबसे बड़ा मुद्दा पानी निकासी का इंतजाम न होना है। गांव का जोहड़ गांव से विपरीत दिशा में है। जहां पर गांव का गंदा पानी नहीं पहुंच पाता। ऐसे में यह सारा गंदा पानी गांव के चारों तरफ जमा है। इससे गांव में गंदगी फैल रही है। यहां पर मक्खी मच्छर पैदा होने से बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा सरपंच चुनेंगे जो प्राथमिकता के तौर पर पानी निकासी का इंतजाम करवाए। गांव में अधूरे पड़े बारात घर को पूरा करवाएगा। गांव में डिस्पेंसरी, पशु अस्पताल, सीसीटीवी कैमरे, महिला सुरक्षा, सिलाई कढ़ाई सेंटर, साफ सफाई, गलियां नालियां आदि का काम प्राथमिकता से करवाएगा। ऐसे व्यक्ति को ही वे अपना नुमाइंदा चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed