फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The next hearing in the paddy scam will be held on March 27.

Yamuna Nagar News: धान घोटाले में 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई

Thu, 26 Mar 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The next hearing in the paddy scam will be held on March 27.
राइस मिल में रखी धान की बोरियों की गिनती करते अ​धिकारी। आर्काइव - फोटो : Samvad
यमुनानगर। जिले में करीब 70 करोड़ रुपये के कथित धान घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार राइस मिलर संदीप सिंगला की जमानत याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायालय में बुधवार को लंबी सुनवाई हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दयानंद भारद्वाज की अदालत में करीब तीन घंटे तक बहस में दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्कों के समर्थन में विस्तृत दलीलें पेश कीं। अभी संदीप सिंगला की तरफ से रणजीतपुर चौकी में दर्ज प्राथमिकी मामले में जमानत याचिका लगाई है। संदीप सिंगला को दो दिसंबर को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

संदीप सिंगला की ओर से पेश वकील ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल की राइस मिलों में धान आया ही नहीं था। जब धान आया ही नहीं तो सरकारी अनाज के गबन या किसी प्रकार के घोटाले का प्रश्न ही नहीं उठता। बचाव पक्ष ने इस आधार पर जमानत देने की मांग करते हुए कहा कि आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और मामले में उनके मुवक्किल को अनावश्यक रूप से फंसाया गया है।
विज्ञापन

इसके विपरीत, सरकारी वकील और सीआईए-वन के इंचार्ज राजकुमार ने जमानत का कड़ा विरोध किया। उन्होंने अदालत को बताया कि सभी संबंधित राइस मिलों में धान की सप्लाई पोर्टल के माध्यम से दर्ज की गई है, जिसका रिकॉर्ड उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम की ओर से मिलों का भौतिक सत्यापन किया गया था, जिसमें हजारों मीट्रिक टन धान की कमी पाई गई। इसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सरकारी पक्ष ने आगे तर्क दिया कि मंडियों में फर्जी गेट पास काटे जाने के भी साक्ष्य मिले हैं, जो इस कथित घोटाले की गंभीरता को दर्शाते हैं। मामला काफी बड़ा है और इसमें कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। जांच अभी जारी है और इस चरण पर आरोपी को जमानत देने से साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या जांच प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई की तारीख 27 मार्च निर्धारित की है। साथ ही, न्यायालय ने हैफेड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे अगली सुनवाई के दौरान यह रिकॉर्ड प्रस्तुत करें कि मंडियों से धान की खरीद और उसे राइस मिलों को जारी करने की प्रक्रिया क्या है। अब सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं। संवाद
-----
वर्जन:
धान घोटाले की अभी जांच चल रही है। जिसमें अभी संबंधित विभागों से रिकॉर्ड भी लिया जाना बाकी है। कोर्ट में हमने संदीप सिंगला को जमानत न दिए जाने की मांग की है। आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है। आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।

- राजकुमार, प्रभारी, सीआईए-वन।

राइस मिल में रखी धान की बोरियों की गिनती करते अधिकारी। आर्काइव

राइस मिल में रखी धान की बोरियों की गिनती करते अधिकारी। आर्काइव- फोटो : Samvad

राइस मिल में रखी धान की बोरियों की गिनती करते अधिकारी। आर्काइव

राइस मिल में रखी धान की बोरियों की गिनती करते अधिकारी। आर्काइव- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed