{"_id":"69387559f1febbd6c8097517","slug":"the-municipal-corporation-removed-the-encroachments-and-confiscated-the-goods-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147982-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नगर निगम ने अतिक्रमण हटाकर सामान किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नगर निगम ने अतिक्रमण हटाकर सामान किया जब्त
Wed, 10 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
मीराबाई बाजार में दुकानदाराें से बात करते निगम अधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर के मुख्य बाजार मीरा बाई मार्केट व गोबिंदपुरी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मीराबाई मार्केट से निगम दुकानों के आगे रखा सामान भी जब्त किया। इसके अतिरिक्त गोबिंदपुरी रोड पर गंदगी फैलाने पर दो दुकानदारों के चालान काटे गए। निगम की टीम को देख दुकानदारों ने स्वयं ही सड़क पर रखा सामान उठाकर दुकानों के भीतर रख दिया।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर वार्ड एक से सात तक सीएसआई हरजीत सिंह व वार्ड आठ से 15 तक सीएसआई अनिल नैन व वार्ड 16 से 22 तक सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते बनाए गए हैं। मंगलवार को सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में बनी टीम मीराबाई मार्केट पहुंची। टीम ने वर्कशॉप रोड से मीराबाई मार्केट में अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया।
जैसे ही निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। निगम की कार्रवाई को देख दुकानदार स्वयं अपना सामान उठाकर अंदर रखने लगे। निगम की टीम ने बाजार से सरकारी गाड़ी निकाली। गाड़ी के आगे जो भी सामान आया, उसे उठाकर जब्त किया गया। सीएसआई अनिल नैन ने दुकानदारों को समझाया कि अतिक्रमण करने से आमजन को परेशानी होती है। सीएसआई अनिल नैन ने बताया कि मीरा बाई बाजार के बाद उनकी टीम ने गोविंदपुरी रोड पर मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
यहां कुछ फल व फास्ट फूड विक्रेताओं ने अतिक्रमण किया हुआ था। कार्रवाई के दौरान डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक दो दुकानदारों द्वारा खुले में गंदगी फैलाई हुई मिली। जिस पर दोनों दुकानदारों का चालान किया गया। साथ ही मौके की सफाई कराई गई। उन्होंने दुकानदारों को समझाया कि वे खुले में गंदगी न फैलाएं। कचरा डालने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करें।