फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The importance of Amla Navami was told to the devotees

Yamuna Nagar News: भक्तों को बताया आंवला नवमी का महत्व

Tue, 12 Nov 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
The importance of Amla Navami was told to the devotees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैंप के मेन बाजार स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में चल रही कार्तिक माह की कथा में सोमवार को पंडित विपिन शर्मा व विनोद शर्मा ने प्रवचन किए। विपिन शर्मा ने बताया कि आंवला नवमी का महत्व बताया।
उन्होंने बताया कि एक राजा था, जिसका नाम आवलीया था। नियम के अनुसार हर वर्ष नवमी को आंवला पूजन करता था। सोने के आंवले दान करता था। एक बार राजा के पुत्र व बहु ने राजा को दान करने के लिए मना कर दिया तो राजा अपनी पत्नी के साथ घर त्याग कर वन में चले गए। वहां भगवान की भक्ति करने लगे। अगले वर्ष इसी नवमी के दिन राजा को स्वप्न आया कि भगवान ने उन्हें एक सोने के आंवले का पेड़ दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने जाकर आंगन में देखा कि सोने के आंवले का पेड़ लगा है। प्रसन्न होकर उन्होंने भगवान की पूजा कर सोने के आंवले दान किए। कथा के दौरान कथा व्यास के गाये भजन श्याम नैनन में समाए...श्री कृष्ण हरे कृष्ण हरे हरे राधे...पर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। मौके पर केवल कृष्ण भल्ला, सुरिंद्र बठला, राजकुमार जुनेजा, नरेश तनेजा, सुषमा रानी, बहादुर मल गांधी, अशोक नारंग, रामा देवी, प्रेमलता, मानसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed