फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The home guard posted at the check post was hit by a car

Yamuna Nagar News: नाके पर तैनात होमगार्ड को कार ने मारी टक्कर

Sun, 08 Sep 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
The home guard posted at the check post was hit by a car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। विधानसभा चुनाव को लेकर ताजेवाला नाका पर तैनात होमगार्ड जवान सुरेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार उसे बैरिकेड समेत काफी दूर तक घसीटती ले गई। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वसका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। प्रताप नगर पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काटरवाली गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह होमगार्ड है। विधानसभा आम चुनाव 2024 के चलते उसकी ड्यूटी ताजेवाला नाका पर एएसआई राजेंद्र, सिपाही सचिन व होमगार्ड सुशील के साथ लगी है। वह शुक्रवार रात को नाके पर लगे बैरिकेड के पास खड़ा होकर ड्यूटी दे रहा था। रात करीब तीन बजे प्रताप नगर की तरफ से तेज रफ्तार कार आई।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर बेरीकेड व उसे मार दी। उसे टक्कर मारने के बाद कार चालक उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने उसे तुरंत प्रताप नगर सिविल अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उसकी हालत गंभीर होने पर यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। उसकी बाई टांग और शरीर में गंभीर चोटें बताई और उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक जगाधरी की गुर्जर कॉलोनी निवासी श्याम कुमार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed