फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The heat made ??life topsy-turvy

गर्मी ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tue, 10 Jun 2014 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जठलाना
ब्यूरो/अमर उजाला, जठलाना Updated Tue, 10 Jun 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रही लू के कारण आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


लू से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। लू का असर पशुओं पर भी पड़ रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि लू से मच्छरों का खात्मा हुआ है।

कई दिनों से चल रही लू और गर्मी के कारण तापमान में काफी वृद्धि होने के कारण आजकल सड़कों व बाजारों में बहुत कम रौनक देखने को मिल रही है। लोग जरूरी कामों के लिए सुबह-शाम ही घरों से बाहर निकलते हैं। लू का असर पशुओं पर भी पड़ रहा है।

इसके कारण पशुआें ने दूध देना कम कर दिया है। इस कारण बाजारों में दूध के दाम अचानक बढ़ गए हैं। लू चलने से सब्जी उत्पादक किसानोें को लाभ हो रहा है।

लू के कारण खेतों में कीड़े-मकौड़े मरने लगे हैं। कीड़े-मकोड़ों के मरने से सब्जियों व अन्य फसलों में बीमारी का प्रकोप बहुत कम होता है। सब्जी उत्पादक किसान छज्जू फतेहगढ़, रतनलाल, महिंद्र, राजकुमार ने बताया कि लू चलना किसानों के फायदे में रहता है।
विज्ञापन


लू चलने से फसलों में पाई जाने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलता है। लू चलने के उपरांत आमतौर पर मानसून की अच्छी बरसात होती है। उधर इस संदर्भ में सैनी अस्पताल के डॉक्टर जसविंद्र सैनी और सीटी अस्पताल के डॉक्टर मनोज राठी ने बताया कि गर्मी व लू में लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंडे पेय पदार्थों का इस्तेमाल करना चाहिए। नींबू पानी, दूध, दही आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करना चाहिए। कमरों को ठंडा रखने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed