फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The glory of Guru cannot be described in writing: Neelam

नहीं लिखा जा सकता गुरु की महिमा का वर्णन : नीलम

Mon, 09 Jun 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The glory of Guru cannot be described in writing: Neelam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम हनुमान गेट में साप्ताहिक सत्संग हुआ। आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी नीलम भारती ने गुरु की महिमा का व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा के निर्गुण स्वरूप की महिमा का गुणगान सरल है, परंतु गुरु की महिमा का वर्णन शब्दों में कर पाना असंभव है।
उन्होंने कहा कि यदि इस धरा पर लगे सभी वृक्षों की कलम बनाकर, सात समुद्रों की स्याही उसमें भरकर संपूर्ण धरती को कागज का रूप दें दे तो भी गुरु की महिमा का वर्णन नहीं लिखा जा सकता है। भगवान शिव माता पार्वती को गुरु की महिमा के बारे में बताते हैं कि गुरु सात तरह के होते हैं। गुरुओं में से जो परमगुरु हैं, वह ब्रह्मनिष्ठ, तत्ववेत्ता और शिष्य के हृदय में ही परमात्मा का प्रकाश का दर्शन करवा देते हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मनिष्ठ गुरु और परब्रह्म में कोई भेद नहीं होता है। वे तो केवल करुणा वत्सल, दया निधान बन कर अपनी शरण में आने वाले का कल्याण ही करते हैं। शास्त्र सम्मत विधि विधान के द्वारा अपने शिष्य को ब्रह्मज्ञान की दीक्षा प्रदान करके उसके आध्यात्मिक उत्थान हेतु कुछ दिशा निर्देश देते हैं। वे शिष्य पर दया कर उसे जनम मरण के चक्र से निकालने के लिए आज्ञा रूपी अंकुश लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि शिष्य श्रद्धा, विश्वास एवं निष्ठा से उनकी आज्ञाओं का अनुसरण करते हैं, तो वह नश्वर संसार में रहते हुए ही जीवन मुक्ति के आनंद को पा लेता है। गुरु की दृष्टि असीम होती है जो शिष्य को तीनों लोकों में सुरक्षित रखता है। निरंतर किया गया सत्संग साधक को उसके मन के विकारों से बचाता है। निरंतर की साधना उसके आध्यात्मिक उत्थान में सहायक होती है। निरंतर श्वास श्वास में चलता सुमिरन साधक को वर्तमान में रहते हुए संसार में निर्लेप होकर रहना सिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed