फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The girl accused her in-laws of assault

Yamuna Nagar News: युवती ने ससुराल पक्ष पर लगाए मारपीट का आरोप

Sat, 21 Jun 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
The girl accused her in-laws of assault
जठलाना। प्रेम विवाह करने वाली युवती ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर घर से निकालने और उससे तलाक के कागजात पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है। जठलाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने नाहरपुर निवासी आकिल से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह दोनों यमुनानगर में किराये के मकान में रह रहे थे। करीब ढाई माह बाद आकिल उसका फोन तोड़कर घर से यह कहकर चला गया कि वह ड्यूटी पर जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। चार दिन पहले वह आकिल के घर नाहरपुर गई थी। जहां आकिल के पिता तासीन, मां नसीमा, आदिल, आरिफ, मन्नू व गफ्फार बैठे थे। उसने आकिल की मां से आकिल के बारे में पूछा, पर उन्होंने कुछ नहीं बताया। इसके बाद उन्होंने पकड़कर घर के अंदर खींचा और तलाक के कागजात पर साइन कराने का प्रयास किया। इंकार करने पर उससे मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई ने डायल 112 की गाड़ी बुलाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed