फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The first Buddhist monastery of Ajan Chah tradition built in Gainda village of Rampur

Yamuna Nagar News: रामपुर के गैंडा गांव में बना अजान चाह परंपरा का पहला बौद्ध मठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The first Buddhist monastery of Ajan Chah tradition built in Gainda village of Rampur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। हिमाचल की पहाड़ियों से सटे गांव रामपुर गैंंडा में रविवार को अजान चाह परंपरा के भारत में पहले अरण्य संघाराम बौद्ध मठ के कल्याण मित्र भवन का उद्घाटन आचार्य लुमपोलियन ने किया।

इस दौरान थाईलैंड ,इंग्लैंड, नेपाल व देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधक शामिल हुए। सबसे पहले बौद्ध वंदना की गई। इसके पश्चात आसपास के ग्रामीणों ने बौद्ध साधकों को भोजन दान किया। बाद में परिता चार्ट का पाठ किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर आचार्य लुमपोलियन ने बौद्ध धर्म का इतिहास व शिक्षाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हजारों साल पहले भगवान बुद्ध के चरण भारत की धरा पर पड़े। बुद्ध हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चले। आचार्य ने कहा, मन की शांति जरूरी है। इसके लिए साधना करनी चाहिए। वहीं, राकेश कांबोज ने कहा कि जिस भी क्षेत्र में बौद्ध संन्यासी व भिक्षु जाते हैं उनका प्रयास रहता है की बौद्ध परंपराओं व शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए साफ मन से कार्य कर अन्य लोगों के मन को साफ करने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजान चाह परंपरा के हैं 33 बौद्ध विहार

प्रबंधक राहुल शाक्य ने बताया कि गांव के गांव रामपुर गैंडा में अजान चाह परंपरा का भारत का पहला बौद्ध विहार है। जहां देश विदेश के साधक साधना करने के लिए पहुंचेंगे। नवनिर्मित अरण्य संघराम बौद्ध विहार 28 एकड़ भूमि में दो करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। विश्व में प्राचीन अजान चाह परंपरा के 33 मठ बने हुए हैं। इसके पश्चात भारत में पहला व विश्व में 34वें मठ का निर्माण यहां किया गया है। शाक्य ने बताया कि मठ में एक यज्ञशाला बनाई गई है जहां बौद्ध की मूर्ति को स्थापित किया गया है। मठ में छह कमरे बनाए गए हैं जो कि साधकों के लिए निर्धारित हैं। दो डोरमेट्री भी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजान केबली ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed