फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The fate captured in EVM will shine on the 8th

Yamuna Nagar News: ईवीएम में कैद तकदीर आठ को चमकेगी

Sun, 06 Oct 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
The fate captured in EVM will shine on the 8th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के लिए जिले की चार सीटों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं जिले के 40 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया जो अब आठ सितंबर को मतगणना के दिन चमकेगा। विश्लेषण करें तो छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर तकरीबन मतदान शांतिपूर्ण रहा।
साल 2019 में जहां 73 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं शाम सात बजे के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 74.1 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर हर कोई उत्साह के साथ मतदान केंद्र तक पहुंचा। जिन लोगों को चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी, उनका सीआईएसएफ के जवान सहारा बने। जिले के 979 बूथों पर पुलिस के अलावा सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती रही। उ
विज्ञापन

धर, साढौरा विधानसभा के चंदाखेड़ी गांव में बूथ नंबर 137 पर ईवीएम मशीन चलते-चलते अचानक सुबह 7.40 बजे बंद हो गई। करीब आधा घंटा तक मतदान प्रभावित रहा। बाद में ईवीएम की बैटरियों को बदल कर मतदान शुरू कराया गया। हालांकि मतदान खत्म होने की प्रक्रिया शाम छह बजे था, लेकिन इसके बाद भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। उधर, मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने अपनी-अपनी ईवीएम यमुनानगर की आईटीआई में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले यमुनानगर में 7 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 74.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र साढौरा में 78.5 प्रतिशत मतदान, जगाधरी में 78.2 प्रतिशत मतदान, यमुनानगर में 67.1 प्रतिशत मतदान तथा रादौर में 72.9 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि लोगों ने मतदान के प्रति जोश दिखाया। एक ओर जहां बुजुर्गों ने मतदान किया वही दूसरी ओर महिलाओं व युवाओं ने भी पूरे जोश में मतदान किया।
पहले धीमा फिर पकड़ी मतदान ने रफ्तार

चारों विस सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था। सुबह नौ बजे की रिपोर्ट में सबसे कम रादौर और जगाधरी में मतदान की प्रक्रिया धीमी रही। ऐसे में मतदान केंद्रों पर कर्मचारी भी खाली बैठे रहे। उसके बाद सुबह 11 बजे चारों विस सीट पर मतदान ने कुछ रफ्तार पकड़ी जोकि 25.56 प्रतिशत हुआ। देखते ही देखते दोपहर एक बजे मतदान 42.08 फीसदी, दोपहर तीन बजे 56.79 और शाम पांच बजे 67.93 फीसदी मतदान हुआ।

हर दो घंटे बाद चारों विस क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत
सुबह नौ बजे

विधानसभा प्रतिशत
जगाधरी 8.20
रादौर 7.50
साढौरा 8.20
यमुनानगर 12.78
सुबह 11 बजे

विधानसभा प्रतिशत

जगाधरी 24.60

रादौर 25.90

साढौरा 26.00

यमुनानगर 25.80
दोपहर एक बजे

विधानसभा प्रतिशत

जगाधरी 41.50

रादौर 41.50

साढौरा 44.00

यमुनानगर 41.40

दोपहर तीन बजे

विधानसभा प्रतिशत

जगाधरी 61.10

रादौर 52.50

साढौरा 58.50

यमुनानगर 54.78
शाम पांच बजे

विधानसभा प्रतिशत

जगाधरी 73.90

रादौर 62.30

साढौरा 70.30

यमुनानगर 64.88
यमुनानगर विस क्षेत्र से 10 प्रत्याशी
यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जननायक जनता पार्टी के इंतजार अली, भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम दास, इंडियन नेशनल लोक दल के दिलबाग सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रमन त्यागी, आम आदमी पार्टी से ललित कुमार त्यागी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से कंचन शर्मा, इंडियन प्रजा कांग्रेस के निर्मलजीत कौर, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)के मांगा राम, निर्दलीय कपिल व निर्दलीय सुखविंद्र ने यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशी

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अकरम खान इंडियन नेशनल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के आदर्श पाल, कंवर पाल भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के दर्शन लाल, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के अशोक कुमार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के डॉ. नितेश चोपड़ा (हनी), इंडियन प्रजा कांग्रेस के सोनी, निर्दलीय आदित्य कुमार शास्त्री, निर्दलीय गुरदेव सिंह, निर्दलीय यजुवेंद्र सिंह, निर्दलीय योगेश सेठी उर्फ योगी ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।



साढौरा विधानसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी
साढौरा विधानसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। भारतीय जनता पार्टी के बलवंत सिंह, बहुजन समाज पार्टी के बृजपाल, आम आदमी पार्टी की रीटा रानी, इंडियन नेशनल कांग्रेस की रेणू बाला, भारतीय पंचायत पार्टी के जयपाल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जसबीर सिंह, आजाद समाज पार्टी के सोहिल, निर्दलीय पूजा नागरा व मामचंद साढौरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

रादौर विस क्षेत्र से 10 प्रत्याशी

रादौर विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बहुजन समाज पार्टी के धर्मपाल तीगरा, इंडियन नेशनल कांग्रेस के बिशन लाल सैनी, आम आदमी पार्टी के भीम सिंह राठी, भारतीय जनता पार्टी के श्याम सिंह राणा, आंबेडकर समाज विकास पार्टी के दयानंद, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के दीवान चंद कांबोज, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के मनदीप टोपरा तथा निर्दलीय अनिल कुमार बत्ता, निर्दलीय अशोक कुमार व जय प्रकाश शर्मा रादौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed