{"_id":"a6154b437c430e08df0bca23f436af95","slug":"the-effect-of-d-relment-arrived-hours-late-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी-रेलमेंट का असर घंटों देरी से पहुंची ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी-रेलमेंट का असर घंटों देरी से पहुंची ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
Updated Sun, 03 Aug 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला में डी-रेलमेंट के कारण अंबाला-सहारनपुर रेल यातायात लगभग ठप रहा। जिस कारण हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद शाम को रेल यातायात सुचारू हो पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां प्रभावित हुईं।
बता दें कि शनिवार को अंबाला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। जिसका असर रेल यातायात पर पड़ा। इस दौरान अंबाला-सहारनपुर रूट लगभग पूरी तरह बंद रहा। कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची जबकि कई के रूट बदल दिए गए।
इस दौरान जगाधरी रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री ट्रेन के इंतजार में घंटों बैठे रहे। इस दौरान यात्रियों को ट्रेन आने की सही सूचना नहीं मिल पा रही थी। पूछताछ केंद्र पर लोगों का तांता लगा रहा। शाम करीब सात बजे रेल मार्ग पूरी तरह सुचारू हो पाया। जिसके बाद रेल यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
यह ट्रेन हुई प्रभावित
इस दौरान जम्मू से हावड़ा जाने वाले हिमगिरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 13 घंटे लेट जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन सुबह छह बजकर पांच मिनट पर जगाधरी पहुंचती है, जो शनिवार को शाम करीब सात बजे आई। श्रीगंगानगर से ऋषिकेश जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब पौने पांच बजे आई। जबकि यह ट्रेन सवा 11 बजे जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। इसके अलावा अंबाला और कालका से वाया जगाधरी सहारनपुर जाने वाली आधा दर्जन सवारी ट्रेने भी प्रभावित रही। वहीं लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सवा दो घंटे विलंब से पहुंची।
यह ट्रेन हुई कैंसिल
अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस शनिवार को जगाधरी रेलवे स्टेशन पर नहीं आई। इस ट्रेन को पटियाला, नाभा, धूरी के रास्ते रवाना किया गया। जबकि श्रीगंगानगर से ऋषिकेश जाने वाली इंटरसिटी को रूड़की, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रद्द कर दिया गया। यह ट्रेन सहारनपुर से वापस श्रीगंगानगर के रवाना हो गई।
पूछताछ केंद्र पर लगा तांता
यात्रियों को ट्रेनों की सही स्थिति नहीं पता लग पा रही थी। जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई। इस दौरान यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र पर पहुंचकर ट्रेनों की स्थिति जाने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ केंद्र पर लोगों का तांता लगा रहा।