फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The doors of the temples remained closed due to solar eclipse

सूर्य ग्रहण के चलते मंदिरों के कपाट रहे बंद, घरों में ही लोगों ने की पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
The doors of the temples remained closed due to solar eclipse
जगाधरी। साल का दूसरा व अंतिम सूर्यग्रहण मंगलवार को लगा। सूर्यग्रहण शाम चार बजकर 29 मिनट पर शुरू हुआ और पांच बजकर 22 मिनट तक जारी रहा। करीब एक घंटे के ग्रहण की अवधि में लोगों ने कोई धार्मिक व अन्य कार्य नहीं किए। वहीं ग्रहण के चलते मंगलवार को जिलेभर के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। शाम साढ़े बजे तक मंदिरों के कपाट बंद रहे। पूजा व हवन के बाद लोगों के लिए मंदिर खोले गए। ग्रहण का सूतक तड़के चार बजकर 11 मिनट से शुरू हो गया था। सूतक काल 12 घंटे से अधिक समय का रहा। ज्योतिषाचार्य पंडित ललित शर्मा, वासुदेव शास्त्री, अमित शर्मा ने बताया कि ग्रहण की हमारे धर्म में पौराणिक मान्यता है। ग्रहण से पहले सूतक लग जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूतक में किसी प्रकार का धार्मिक व वैदिक कर्म नहीं होता है। सूतक अल सुबह लगने से मंदिरों के कपाट बंद रहे। ग्रहण के बाद मंदिरों में विशेष पूजा व हवन किए गए। जिसके बाद मंदिर दर्शन के लिए खोले गए। उन्होंने बताया कि मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दिन भोजन, दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थों में भी तुलसी की पत्ती डालकर ही सेवन करना चाहिए। शाम साढ़े छह बजे के बाद दर्शन के लिए मंदिर खोले गए। ऐसे में लोगों ने घरों में ही भगवान विष्णु की पूजा और स्तुति की।
विज्ञापन

ग्रहण से जुड़ी परंपराएं
ज्योतिषार्यों ने बताया हिंदू धर्म में ग्रहण को लेकर कुछ परंपराएं आदि काल से चली आ रही हैं। जिसका वर्णन पुराणों में भी मिलता है। ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और सोने पर भी असर पड़ता है। उसी प्रकार एक मान्यता है भी है कि मंदिर के कपाट बंद करना। हिंदू धर्म में मंदिरों के अलावा घर में मौजूद पूजा स्थल भी कपड़ों से अच्छी तरह से ढक दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed