{"_id":"673673c740b0f849b30da5b4","slug":"the-district-remained-covered-with-a-blanket-of-fog-visibility-decreased-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-128366-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धुंध की चादर से ढका रहा जिला, दृश्यता घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धुंध की चादर से ढका रहा जिला, दृश्यता घटी
Fri, 15 Nov 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एकाएक आए मौसम में परिवर्तन से ठंड बढ़ने लगी है। वीरवार को इस सीजन का दूसरा ठंडा दिन रहा है। मंगलवार तक धूप के कारण दिन में गर्मी का एहसास हो रहा था। तड़के व रात को ही ठंड महसूस की जा रही थी, परंतु बुधवार को एक ही रात में मौसम पूरी तरह पलट गया। दो दिन जिला धुंधली चादर से ढका रहा।
दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार की अपेक्षा वीरवार को तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे पहुंच गया। करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
हवा ने सुबह व शाम को लोगों की कंपकंपी छुड़वा दी। ऐसे में पूरा दिन लोग गर्म कपड़ों में दिखे। सुबह व रात को बाहर निकलने लोगों को शॉल व लोई में लिपटे देखा गया। वीरवार को जिला धुंधली चादर से ढका रहा। इस दौरान तड़के व देर शाम वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध का असर देखने को मिला।
विज्ञापन
इससे लोगों को सड़कों से गुजरने में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह से सर्दी बढ़ने लगेगी। अगले सप्ताह से सर्दी अपना असर दिखाना शुरू करेगी। वहीं, दूसरी तरफ चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में लोगों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे मौसम में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।