{"_id":"5ead6fb68ebc3e905d3bb548","slug":"the-department-of-posts-distributed-4672-lakhs-through-the-aadhaar-enabled-payment-system158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेमेंट सिस्टम के माध्यम से डाक विभाग ने वितरित किए 46.72 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेमेंट सिस्टम के माध्यम से डाक विभाग ने वितरित किए 46.72 लाख
लोगों तक पैसे पहुंचाते डाक विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
यमुनानगर
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 के प्रभाव को निष्क्रिय करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान यमुनानगर उप डाक मंडल इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम एईपीएस के माध्यम से अभी तक 46.72 रुपए का वितरण किया जा चुका है। डाकघर उपमंडल के कमलेश कुमार ने बताया कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से इस दौरान कुल 1763 ट्रांजैक्शन की गई जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। इतनी अधिक ट्रांजैक्शन होने से इस बात का यह पता चलता है कि डाकघर की यह योजना लोगों में लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि एईपीएस के माध्यम से डाकघर दूसरे बैंक के खाताधारकों को राशि प्रदान करता है। भारतीय डाक विभाग ने लॉकडाउन के चलते आम जनता की जरूरतों को देखते हुए ऐप लॉन्च की है। एप के माध्यम से ग्राहक ऑनलाइन रिक्वेस्ट डाल सकता है और विभाग उसके घर पैसे पहुंचाने का प्रबंध करता है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय में जब घर से निकलना मुश्किल है और बैंकों में अत्यंत भीड़ है तो पोस्टमैन घर-घर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से 10 हजार रुपए तक की राशि व पैंशन लोगों को किसी भी बैंक से निकासी करके राशि उपलब्ध करवा रहे हैं। कटाई के इस समय में जब किसानों के पास बैंक जाने का समय नहीं होता तो ऐसे में पोस्टमैन खेतों में जाकर भी वृद्धा पेंशन, जनधन के तहत महिलाओं की धनराशि, विधवा पेंशन, मातृत्व योजना की राशि एवं सभी तरह की योजनाओं के पैसे मुहैया करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।