{"_id":"6aff5a557e3db8668a0dc491","slug":"two-complaints-were-received-at-the-grievance-redressal-camp-not-a-single-one-was-resolved-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-166364-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में पहुंची दो शिकायतें. एक भी नहीं निपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में पहुंची दो शिकायतें. एक भी नहीं निपटी
विज्ञापन
समाधान शिविर में लोगों की समसयाएं सुनते अधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में दो लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। मौके पर एक भी शिकायत का निपटारा नहीं हुआ।
उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक अतुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सरस्वती नगर निवासी सुनीता ने परिवार पहचान पत्र में त्रुटि ठीक करवाने की मांग रखी। वहीं महमदपुर निवासी अमृत कुमार ने शिकायत दी कि सरपंच उनके फार्म पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दोनों शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजीं।
उन्होंने कहा कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्या का मौके पर ही समाधान करने का भरसक प्रयास किया जाए। जिन शिकायतों का निपटारा दस्तावेजों या अन्य जांच पर निर्भर है, उनका भी समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेने और लोगों को अनावश्यक चक्कर न कटवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक अनूप कुमार, समाधान शिविर के विशेष सदस्य नीरज गुप्ता, खरैती लाल बतरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।