{"_id":"6aff5c870499abaf440d5d10","slug":"a-state-level-exhibition-will-be-the-main-attraction-at-the-kapalmochan-fair-there-will-also-be-a-drone-show-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166404-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में राज्यस्तरीय प्रदर्शनी होगी मुख्य आकर्षण, ड्रोन शो भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में राज्यस्तरीय प्रदर्शनी होगी मुख्य आकर्षण, ड्रोन शो भी होगा
Fri, 20 Nov 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
कपालमोचन मेले में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। तीर्थराज कपालमोचन में पांच दिवसीय अंतरराज्यीय मेले का आगाज शुक्रवार से होगा। मेले का मुख्य आकर्षण राज्यस्तरीय प्रदर्शनी होगी। इस बार प्रत्येक स्टॉल को भव्य रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं को पांचों दिन अलग-अलग विषयों पर नई जानकारियां दी जाएंगी।
इसके अलावा स्वदेशी मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। इस बार कपालमोचन मेले में श्रद्धालुओं को ड्रोन शो का नया आकर्षण देखने को मिलेगा। ड्रोन के माध्यम से आसमान में पूरे मेला क्षेत्र की भव्य झलक दिखाई जाएगी। इससे श्रद्धालु मेले की धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यवस्थागत भव्यता का अनुभव कर सकेंगे।
इसके साथ ही लेजर लाइट एंड साउंड शो भी होगा। उपायुक्त प्रीति ने सभी सेक्टर इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि मेला क्षेत्र में रखे कूड़ेदानों से हर आधे घंटे में कूड़ा उठाया जाए। वह स्वयं भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगी। मेला क्षेत्र में 750 अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इनकी नियमित सफाई और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना, पेयजल, रोशनी और आवागमन की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ भीड़ नियंत्रण, यातायात और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
डीसी ने लिया मेले की तैयारियों का जायजा
उपायुक्त प्रीति ने कहा कि कपालमोचन मेला धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। प्रशासन का प्रयास है कि देशभर से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकें। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, मेला प्रशासक एवं व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह और जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेला प्रशासक एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी विभागों ने आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी की हैं। सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।

कपालमोचन मेले में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद- फोटो : 1