फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation sent 19 abandoned cattle to the cowshed

Yamuna Nagar News: निगम ने 19 लावारिस गोवंश पहुंचाए गोशाला

Tue, 19 Nov 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The corporation sent 19 abandoned cattle to the cowshed
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी



यमुनानगर। शहर में घूम रहे लावारिस गोवंशों को पकड़ने के लिए नगर निगम का अभियान जारी है। सोमवार को निगम की टीमों ने नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों व मार्गाें पर घूम रहे 19 लावारिस गोवंशो को पकड़ कर गोशाला में पहुंचाया। इसमें जोन एक से 10 व जोन दो से नौ गोवंश पकड़े गए।
निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर लावारिस गोवंशों को पकड़ने के लिए जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। सोमवार को सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई अमित कांबोज, शशि व अन्य कर्मियों की टीम लावारिस गोवंशों को पकड़ने को जगाधरी जोन में पहुंची।
विज्ञापन

जगाधरी के विभिन्न मार्गाें व कॉलोनियों से निगम की टीम ने 19 गोवंश पकड़े। निगम कर्मियों ने रस्सियों के माध्यम घेरा डालकर गोवंशों को पकड़कर निगम के वाहन में चढ़ाया। गोवंशों को पकड़ने के बाद उन्हें श्री गौशाला कमेटी मटका चौक जगाधरी में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में बनी टीम ने जोन दो के वार्ड 19 में लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। इस टीम ने वार्ड 19 की विभिन्न कॉलोनियों से नौ लावारिस गोवंशों को पकड़ा। निगम कर्मियों ने रस्सियों के माध्यम घेरा डालकर एक-एक गोवंश को पकड़कर निगम के वाहन में चढ़ाया। गोवंशों को पकड़ने के बाद उन्हें गोशाला में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed