फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The case of the woman jumping into the canal remains a mystery

Yamuna Nagar News: महिला के नहर में कूदने का मामला बना रहस्य

Mon, 04 Nov 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
The case of the woman jumping into the canal remains a mystery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पांच दिन पहले नहर में महिला के कूदने का मामला पुलिस के लिए रहस्य बन गया है। अभी तक महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। खास बात यह है कि किसी ने थाने में पहुंचकर भी इस मामले की शिकायत नहीं दी है। महिला कौन थी और कहां से आई थी यह रहस्य बना हुआ है।
बीते बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे पश्चिमी यमुना नहर के बाडी माजरा स्थित पुल से एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी थी। महिला के नहर में कूदने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी थी। तुरंत ही एसएचओ यमुनानगर थाना शहर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद से पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू की थी। महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया था। जांच के बाद भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। अब पांच दिन बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, दूसरी ओर किसी ने भी थाने में पहुंचकर इस मामले की शिकायत तक नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पुलिस के सामने यह महिला का नहर में कूदना भी एक रहस्य बना हुआ है। एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अभी तक थाने में भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई। गोताखोरों को भी नहर में महिला का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed