फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a youth missing for four days was found in the canal

Yamuna Nagar News: चार दिन से लापता युवक का नहर से मिला शव

Sun, 02 Jun 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for four days was found in the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चार दिन पहले लापता हुए दूधला गांव निवासी 19 वर्षीय शोएब का शव शनिवार शाम को पश्चिमी यमुना नहर में रादौर के पास से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि युवक के गले पर रस्सी के निशान थे, हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
मूल रूप से सहारनपुर के दौलतपुर गांव का रहने वाला शोएब अपने परिवार के साथ दूधला गांव में रहता था। वह 28 मई को वह लापता हो गया था। 30 मई को सदर थाना पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। तब पुलिस को दी शिकायत में उसके बडे़ भाई इंतजार ने बताया था कि वह अपने परिवार के साथ दूधला गांव में डायरी का काम करता है।
विज्ञापन

उसका छोटा भाई शोएब 28 मई को बिना बताए घर से चला गया था। अपने स्तर पर उन्होंने उसकी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। बाद में शोएब के दोस्त मोहम्मद रियाज व मोहम्मद सामी ने उन्हें बताया था कि शोएब औरंगाबाद पुल के नीचे से उन्हें बताए बिना कहीं चला गया। तब से नहर में डूबने की आशंका पर वह उसकी नहर में तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम को शोएब का शव रादौर के पास पश्चिमी यमुना नहर से बरामद किया गया। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि शोएब के गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह का कहना है कि पश्चिमी यमुना नहर से युवक का शव निकाला है। युवक के गले में न तो कोई रस्सी थी और न ही कोई निशान। शव को रविवार को बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed