फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a young man missing for three days was found in the canal

Yamuna Nagar News: नहर से मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

Tue, 01 Apr 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 01 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man missing for three days was found in the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर खुर्दी पुल के पास युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बैंक कालोनी निवासी 30 वर्षीय सुमित के रूप में हुई। तीन दिन पहले उसकी एक्टिवा फतेहपुर नहर पुल के पास से बरामद हुई थी।
परिजनों का मानना है कि उसने एक्टिवा खड़ी कर पुल से नहर में छलांग लगाई थी। अभी तक उसके नहर में कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतक के भाई अनिल कुमार ने बताया कि 28 मार्च की शाम लगभग पौने आठ बजे सुमित घर से एक्टिवा लेकर निकला था। वह आधे घंटे में वापस आने की बात कहकर गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसके घर न लौटने पर उन्होंने उसकी तलाश की।
विज्ञापन

तलाश के दौरान उसकी एक्टिवा फतेहपुर पुल के पास दड़वा घाट पर मिली लेकिन सुमित का पता नहीं लगा। इस पर गांधीनगर थाना पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को राजीव गोताखोर ने खुर्दी पुल से उसके शव को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल का कहना है कि यह पता नहीं है कि उसने ऐसा क्यों किया। परिवार में कोई ऐसी बात नहीं हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतक के पेंट की जेब से उसका मोबाइल बरामद कर लिया है। लेकिन पानी में रहने की वजह से वह बंद है। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया है। मोबाइल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed