{"_id":"682a34c57bcb3b30d408f450","slug":"the-army-showed-bravery-respect-increased-kanwar-pal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-137947-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने दिखाया शौर्य, बढ़ा सम्मान : कंवरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने दिखाया शौर्य, बढ़ा सम्मान : कंवरपाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान व पीओके में आतंकी ठिकानों को सटीक निशाने के साथ ध्वस्त करके अपने शौर्य का परिचय दिया है। इससे जवानों का सम्मान बढ़ा है। यह बात भाजपा द्वारा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल प्रतापनगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पूर्व केबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कही।
प्रतापनगर की अनाज मंडी से प्रारंभ तिरंगा यात्रा में लोगों ने भारत माता की जय, जय हिंद, जय हिंद की सेना के गगनभेदी नारे लगाए। कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। आज हमारी सेना का जोश, जज्बा उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। तकनीकी व मानसिक तौर पर मजबूत भारतीय सेना ने पाकिस्तान की धरती से आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए जो घिनौना कृत्य पहलगाम में किया गया था, उसके जवाब में भारतीय सेना के प्रहार से पाकिस्तान थर्राने पर विवश हो गया।
सेना के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवाद व आतंकियों को तबाह करने का काम किया। पाकिस्तान द्वारा भारतीय रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई तो हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान के विभिन्न वायुसेना ठिकानों को ध्वस्त करते हुए पाकिस्तान को बड़े संकट में डाल दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज देश की जनता सैनिकों को वीरता व कामयाबी के लिए उनके सम्मान में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से अपनी भावना का इजहार कर रही है। जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी पाकिस्तान में बैठे थे, भारत की सेना, वायुसेना और नौसेना ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी। पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया है कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें।