{"_id":"679fc2d03f7374a5ab00e366","slug":"the-accused-of-murder-were-made-to-identify-the-crime-scene-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-132501-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हत्या के आरोपियों से कराई घटनास्थल की निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हत्या के आरोपियों से कराई घटनास्थल की निशानदेही
Mon, 03 Feb 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। विशु उर्फ विषंक हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से दिनभर पूछताछ की। इसके साथ ही आरोपियों को लेकर पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंची और जगह ही निशानदेही की। पुलिस ने कई अन्य अहम सबूत भी जुटाए हैं। आरोपियों को तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया गया है।
यमुनानगर की प्रोफेसर कालोनी निवासी विशु की बीती 26 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। विशु का शव दो दिन बाद हिमाचल के सिरमौर जिले में मालन के पास फेंका गया था। हिमाचल पुलिस ने मामले की जांच करते हुए यमुनानगर के गोविंदपुरी निवासी विशेष कांबोज और गोविंदपुरा निवासी योगेश को हिरासत में लिया था। इसके बाद केस दर्ज कर मामले को शहर थाना यमुनानगर ट्रांसफर कर दिया गया था।
शनिवार को शहर थाना पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों आरोपी विशेष और योगेश को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की थी। जिसमें आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गोविंदपुरी में विशेष के घर पर ही वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही कराई है। मामले में एसएचओ शहर थाना यमुनानगर ने बताया कि अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। वारदात से जुड़े अलग-अलग घटनास्थलों की निशानदेही भी की जा रही है।